मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वल्लभ भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को आदेश दिया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा कार्यालयों में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी एकत्रित की जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन कर संबंधित कार्यालयों में तैनाती कर दी है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी आदेश की सूचना दे दी गई है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और कार्य संस्कृति में सुधार लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

