AIMIM की जिला कमिटि की ओर से सदस्यता अभियान के अंतर्गत इशाकपुर मदरसा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जमीनी स्तर पर विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की तथा

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में युवा नेता अफ़ीफ़ अमसल ने निर्देश दिया कि पंचायत के कोने कोने तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि घर घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाए तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का आधार बनता है।

