IDFC First Bank घोटाला: 590 करोड़ केस में मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार |

IDFC First Bank घोटाला: 590 करोड़ केस में मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार |

IDFC First Bank घोटाला मामले में हरियाणा विजिलेंस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने कथित मास्टरमाइंड रिभव ऋषि समेत अभय, स्वाति सिंगला और अभिषेक सिंगला को अरेस्ट किया है। मामला बैंक की चंडीगढ़ शाखा में करीब 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि खातों में दर्ज वास्तविक राशि और रिकॉर्ड में अंतर पाया गया, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

घोटाले के खुलासे के बाद बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई और स्टॉक 20% तक टूटकर लोअर सर्किट पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि इस गिरावट से वैल्यूएशन पर असर पड़ा है। पूर्व में RBL Bank और IndusInd Bank जैसे बैंकों के मामलों में भी बाजार का भरोसा दोबारा हासिल करना चुनौतीपूर्ण रहा है। फिलहाल जांच जारी है और निवेशकों की नजर आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *