अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रुकवाया। ट्रंप के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने दखल नहीं दिया होता तो 35 मिलियन (करीब साढ़े तीन करोड़) लोग मारे जा सकते थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने थाईलैंड-कंबोडिया और ईरान-इजरायल के बीच तनाव को कम कराने में भूमिका

निभाई। हालांकि भारत ने हमेशा ट्रंप के इन दावों को खारिज किया है। वहीं पाकिस्तान ने ट्रंप को भारत-पाक तनाव कम कराने का श्रेय दिया है और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान शहबाज़ शरीफ ने भी ट्रंप की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वजह से लाखों लोगों की जान बची। भारत सरकार ने दोहराया है कि ऐसे किसी भी दावे का कोई आधिकारिक आधार नहीं है।

