वित्तीय लेन-देन की जांच तेज, उमाशंकर सिंह के प्रतिष्ठानों पर आयकर की दबिश |

वित्तीय लेन-देन की जांच तेज, उमाशंकर सिंह के प्रतिष्ठानों पर आयकर की दबिश |

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने छापेमारी की। कैंसर से पीड़ित उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं।

लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पर तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों और पुलिस बल के साथ आयकर विभाग की टीम पहुंची। करीब 50 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों, फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच में जुटे हैं। बलिया में भी उनके आवास और प्लांट पर कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *