बक्सर में निजी कार्यक्रम के दौरान नर्तकी के साथ अभद्र हरकत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बगेन गोला थाना में तैनात एएसआई मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

प्रसारित वीडियो में एएसआई अश्लील गाने पर डांस कर रही नर्तकी को गोद में बैठाकर मस्ती करते नजर आए। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने डुमरांव एसडीपीओ से जांच कराई। रिपोर्ट मिलने के बाद एएसआई को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

