कटकमदाग थाना परिसर में आगामी होली ईद एवं रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर शांति समिति की आयोजन की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान ने किया वही बैठक, में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद एवं पु 0 नि 0 शाहिद रजा ने लोगों से कहा की पारंपरिक रूप से त्योहार मनाये डी जे पर प्रतिबंध लगाये। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि

समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, के उपयोग, निर्धारित समय सीमा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें और सभी समुदायों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विचार किया गया।अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित। कोंग्रेस नेता धीरेन्द्र दूबे असगर अली पुरषोत्तम राम महेश प्रसाद कुशवाहा धीरज सिन्हा राजू यादव अख्तर नूरी सर्वजीत कुमार ओझा मकबूल हुसैन इत्यादि।

