होली पर्व मनाने हेतु जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने की। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार न करें। सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी सूचना को प्रशासन से पुष्टि के बाद ही साझा करें। उन्होंने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक प्रशासनिक तैयारी की गई है। सभी प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा नाकाबंदी की व्यवस्था भी लागू रहेगी। मिठाई एवं रंग में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग तथा अवैध शराब पर कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील स्थानों एवं धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

की जाएगी। स्टैटिक जांच एवं भ्रमणशील दल लगातार सक्रिय रहेंगे तथा 24×7 सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें, जबरदस्ती रंग न लगाएं तथा भड़काऊ गीतों का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।बैठक में बताया गया कि सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु समाहरणालय परिसर में जिला कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा तथा सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य केंद्रों पर 24×7 एम्बुलेंस एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
