बुधवार को किताझोर में एक गौ माता अचानक बीमार होकर जमीन पर बेहोश हो गई।इसकी सूचना मिलते ही राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की जिला टीम मौके पर पहुंचकर बीमार गौ माता के इलाज में जुट गई। संगठन के जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत, तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार गौ माता का इलाज करवाया एवं आसपास के लोगों के सहयोग से माता का सेवा किया। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि

सनातनी सागर चौधरी, विजय कुमार सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

