अमेरिका के उत्तरपूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली बर्फीले तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लाखों लोग इस आपदा की चपेट में हैं। कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई

है। भारी बर्फबारी के कारण सड़क परिवहन बाधित हो गया है। सिर्फ आज ही करीब 5,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि शनिवार से मंगलवार के बीच 10,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। प्रशासन लोगों से आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

