
भोपाल में आयोजित ‘कांग्रेस किसान महाचौपाल’ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने आरोप लगाया कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद लोकसभा में पहला वक्ता नेता विपक्ष होता है, लेकिन उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब लोकसभा में नेता विपक्ष को अपनी बात रखने से रोका गया। राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
