गुरुग्राम में ड्रोन और AI रोबोट से डोर-स्टेप डिलीवरी की शुरुआत

गुरुग्राम में ड्रोन और AI रोबोट से डोर-स्टेप डिलीवरी की शुरुआत

हरियाणा के गुरुग्राम में अब डिलीवरी बॉय की जगह ड्रोन और एआई रोबोट सामान पहुंचाते नजर आएंगे। गुरुग्राम स्थित कंपनी Sky Air ने सेक्टर 102 में देश का पहला पूरी तरह ऑटोमैटिक ‘फिजिकल एआई’ डिलीवरी नेटवर्क शुरू कर दिया है। सोमवार से शुरू हुई इस सेवा के तहत ड्रोन आसमान के रास्ते पार्सल निर्धारित स्थान तक पहुंचाएंगे, जबकि एआई से संचालित रोबोट सोसाइटी और गलियों में घर-घर डिलीवरी करेंगे। कंपनी का दावा है कि इससे डिलीवरी समय कम होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी घटेगी। यह पहल भारत में स्मार्ट लॉजिस्टिक्स और तकनीकी नवाचार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *