मध्य प्रदेश विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए पांच प्रमुख फसलों पर बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का सशक्तिकरण प्रदेश के सर्वांगीण विकास की आधार है। मुख्यमंत्री ने बताया कि

अब उड़द पर भी बोनस मिलेगा और सरसों के लिए किसान हानि भरपाई योजना लागू की जाएगी। इसके अलावा चना, मसूर और तुअर फसलों के लिए भी विशेष योजनाएं होंगी। मोहन यादव ने घोषणा की कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, ताकि किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण पर जोर दिया जा सके।

