अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार के टैरिफ को अवैध करार दिया है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि अब तक वसूले गए लगभग 175 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि को वापस किया जाएगा या नहीं।

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीनेट के तीन डेमोक्रेट सांसदों ने सरकार से इस पूरी राशि को 180 दिनों के भीतर रिफंड करने और लौटाई जाने वाली रकम पर ब्याज देने की मांग की है।

