नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से पहले वहां की राजनीति गरमा गई है। पीएम मोदी 25 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जा रहे हैं और इजरायली संसद को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, विपक्षी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष जस्टिस आइजैक अमित को विशेष सत्र में आमंत्रित नहीं किया गया, तो वे प्रधानमंत्री के संबोधन का बहिष्कार करेंगे। विपक्षी नेता ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार

पर शीर्ष न्यायाधीशों की अनदेखी का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि यह कदम न्यायपालिका की गरिमा को कम करने जैसा है।

