उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। श्रद्धालुओं को आरती में प्रवेश के लिए 250 रुपये का शुल्क देकर अधिकृत वेबसाइट पर पहले से स्लॉट बुक करना होगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दोपहर 12 बजे से संध्या आरती और शाम 4 बजे से शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। प्रवेश का समय भी तय किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया

जा सके और दर्शन व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे। इस नई ‘भुगतान कर प्रवेश’ व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है। मंदिर प्रशासन इसे पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन की दिशा में कदम बता रहा है, वहीं विरोधियों का सवाल है कि क्या आस्था भी अब शुल्क आधारित व्यवस्था पर चलेगी? महाकाल की नगरी में भक्ति बनाम फीस का मुद्दा अब चर्चा का केंद्र बन गया है।

