ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार रात लिंगिपुर इलाके के पास स्थित एक बहुमंजिला सुपरमार्केट में भीषण आग लग गई। रात करीब 10 बजे इमारत की तीसरी मंजिल से आग भड़की और देखते ही देखते पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि वहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान रखा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं,

लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि 11 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

