नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि संविधान ने हर नागरिक

को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार दिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी, लेकिन सरकार पुलिसिया दमन का सहारा ले रही है। कांग्रेस ने सभी IYC कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग की है।

