पटना के पास एक बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली दवाएं, ओपिओइड्स, कोडीन सिरप, एक्सपायर्ड दवाएं और दवा बनाने की मशीनरी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि यह अवैध अंतरराज्यीय नेटवर्क नकली दवाओं का उत्पादन और रीपैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों

को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस ऑपरेशन से स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

