रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस का हादसा बेहद दुखद साबित हुआ। रेड बर्ड एविएशन के विमान ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। मरीज संजय कुमार, जिन्हें 55% बर्न इंज्युरी हुई थी, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे, चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमटांड जंगल में विमान का ATC से संपर्क अचानक टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय तेज तूफान, मूसलाधार

बारिश और बिजली गिर रही थी। विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। हादसे में सभी सात लोग मारे गए – पायलट विवेक विकास भगत और सबराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, परिजन धूरू कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और नर्स सचिन कुमार मिश्रा। परिवार में कोहराम मचा है।

