नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अवसर पर विभिन्न मतदान बूथों पर स्टाल लगाकर मतदाताओं को फाइलेरिया दवा का सेवन कराया गया। यह अभियान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में संचालित किया गया, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी।मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक दवा का सेवन किया और इस पहल में सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं के साथ-साथ पूरे समुदाय में फाइलेरिया

रोग उन्मूलन को बढ़ावा देना है। प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि पाकुड़ को फाइलेरिया मुक्त जिला बनाया जाए।

