
केरेडारी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूर्ण करने वाली 61 छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। इस दौरान अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने उपस्थिति होकर छात्राओं को आगे की पढाई जारी रखते हुए अपने परिवार और समाज के लिए एक बेहतर नागरिक बन देश के विकास में योगदान देने की बात कही और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर वार्डन सुदीपा कुमारी,सोनिया कुमारी, शिक्षक राजेश कुमार, रामलाल राणा सहित विद्यालय के सभी शिक्षिकाएं और सभी बच्चियां उपस्थित थे।

