
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत और विकासशील संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए 175 मिलियन डॉलर का Special Economic Package दिया जाएगा। यह पैकेज सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके तहत social housing, e-mobility, vocational training, स्वास्थ्य, रक्षा और maritime security जैसे क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं का समर्थन किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम भारत और सेशेल्स के बीच आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा सहयोग को नई ऊँचाई पर ले जाएगा।

