नेपाल की राजधानी Kathmandu से करीब 90 किलोमीटर दूर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। Nepal के धादिंग जिले में गजुरी के पास सोमवार सुबह एक यात्री बस Trishuli River में गिर गई, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 26 से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस Pokhara से काठमांडू आ रही थी और Prithvi Highway पर सुबह करीब 1:30 बजे हादसे का शिकार हो गई। Nepal Armed Police Force

के प्रवक्ता बिश्नु प्रसाद भट्टा के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 17 शव बरामद किए गए, जबकि 28 घायलों को सुरक्षित निकाला गया। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत-बचाव कार्य में नेपाल आर्मी और पुलिस के जवान भी जुटे रहे। मृतकों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक शामिल है, जबकि एक जापानी और एक डच महिला घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग हो सकता है, हालांकि जांच जारी है।

