बिहार के दरभंगा से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां अंगूर से लदा एक ट्रक नदी में पलट गया। यह हादसा सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल पुल के पास हुआ, जब ट्रक अचानक असंतुलित होकर नदी में गिर पड़ा। ट्रक के पलटते ही कैरेटों में भरे अंगूर पानी में बिखर गए। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और नदी में उतरकर अंगूर लूटने लगे। भीड़ में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे,

जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया।

