मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और CLP लीडर्स शामिल हुए। बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने इस समझौते के संभावित प्रभाव, आर्थिक पहलुओं और देशहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी की रणनीति और

आगामी राजनीतिक दिशा पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नेताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। यह बैठक राजधानी दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग स्थित परिसर में आयोजित की गई, जहां शीर्ष नेतृत्व ने अहम नीतिगत विषयों पर मंथन किया।

