हजारीबाग: वार्ड नंबर 6 की उम्मीदवार निवेदिता राय ने नगर निगम चुनाव में जनता से समर्थन की अपील की है। निवेदिता राय, जो कि 12 वर्षों से वार्ड पार्षद के रूप में काम कर रही हैं, ने कहा कि इस दौरान उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान किया और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया। इस बार नगर निगम चुनाव में उन्होंने जनता से डोर-टू-डोर संपर्क कर आशीर्वाद और समर्थन

मांगा। निवेदिता राय ने जनता से अनुरोध किया कि वह उनका काक्रमांक संख्या एक (अलमीरा छाप) पर मोहर लगाकर विजय सुनिश्चित करें। उनके समर्थक और वार्ड के निवासी यह मानते हैं कि निवेदिता राय की योग्यता और कर्मठता उन्हें इस चुनाव में जीत दिला सकती है। उन्होंने कहा कि निवेदिता राय हमेशा वार्ड 6 के हित में काम करती रही हैं और आगे भी ऐसा करती रहेंगी।

