एटा के सुनहरी नगर पार्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पानी की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। तेज दबाव के साथ पानी फव्वारे की तरह बाहर निकलने लगा, जिससे पार्क और आसपास का क्षेत्र कुछ ही देर में जलमग्न हो गया। पार्क में मौजूद लोग अचानक पानी के तेज बहाव को देखकर घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पाइपलाइन फटने से सड़क और आसपास के हिस्सों में भी पानी भर गया, जिससे

आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जल संस्थान और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने तुरंत सप्लाई लाइन बंद कर पानी की बर्बादी को रोका और मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन में दबाव अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने की बात कही गई है।

