कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “मैं माता का आशीर्वाद लेने यहां आई हूं। लाखों लोगों की कामाख्या देवी में आस्था है। मंदिर में प्रार्थना करने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह एक पवित्र धार्मिक स्थल है और यहां राजनीति पर बात करना उचित नहीं होगा। राजनीतिक सवालों का जवाब वे

किसी अन्य अवसर पर देंगी। मंदिर परिसर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

