बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान ने पद संभालने के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में देशवासियों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “चाहे वह मुस्लिम हो, हिंदू हो, बौद्ध हो, ईसाई हो—यह

देश सभी का है। यह हमारा देश है।” अपने संबोधन में उन्होंने सभी समुदायों के सम्मान, समान अधिकार और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि देश की ताकत उसकी विविधता में है और सभी नागरिक मिलकर बांग्लादेश को आगे बढ़ाएंगे।

