टाटीझरिया — क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सह वन प्रमंडल पदाधिकारी पश्चिमी मौन प्रकाश के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी ने प्रखंड के उच्चाभेडा, अमनारी,झरपो, नारायणपुर समेत अन्य गांवों में जंगली हाथियों से बचाव के लिए कीट का वितरण किया गया जिसमें टाॅर्च,किरोसिन तेल,मशाल समेत अन्य सामग्री शामिल है। वन क्षेत्र में पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि हाथियों का झुंड हजारीबाग जिला में भ्रमण कर रहा है जिसे देखते ही कीट का वितरण किया जा रहा है। हाथियों से किसी प्रकार का नुक़सान ना हो इसलिए ये सब सामाग्री दिया जा रहा है। हम सब चाहते हैं कि लोगो को नुक़सान ना हो। अभी तक इस क्षेत्र में

जितना नुकसान हुआ है और जिसका कागजात जमा किया गया है उन सब को मुवाअजा सही समय पर दिया जा चुका है । वन क्षेत्र पदाधिकारी ने सभी से अपील किया कि वन जीवों को बेवजह परेशान ना करें। जिस ग्रामिणों को वन कीट दिया जा रहा है उसका उपयोग अवश्य करें। इसके साथ ही वन विभाग के द्वारा झरपो ,भराजो,अमनारी,बेडमका , नारायणपुर ,सिमराढाव,डाढा , आरा,दिघी ,बलिया समेत अन्य गांवों में गांव के बाहर – बाहर लाईट लगाया गया है। इस अवसर पर वन पदाधिकारी विद्याभूषण,गोपी पासवन,भोला साहु,वन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

