जेईई मेंस परीक्षा 2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के पूर्व छात्र नीतीश, आदित्य एवं शैलेश ने किया शानदार प्रदर्शन जेईई मेंस परीक्षा 2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग के पूर्व छात्र नीतीश कुमार ने 94.6, आदित्य आर्यन ने 90.5 एवं शैलेश शर्मा ने 86. 4 परसेंटाइल लाकर शानदार प्रदर्शन किया lतीनों छात्र सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , कुम्हारटोली, हजारीबाग के पूर्व छात्र हैं l तीनों भैया के जेईई

मेंस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अधिकारीगण ,विभाग प्रमुख, ब्रजेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य ,शर्मेंद्र कुमार साहू एवं विद्यालय के आचार्य बंधु- भगिनी ने तीनों भैया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l तीनों भैया के जेईई मेंस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है l

