इंडोनेशिया में पाताल निगल रहा धरती, शापित गड्ढे में समाई 30,000 वर्ग मीटर जमीन

इंडोनेशिया में पाताल निगल रहा धरती, शापित गड्ढे में समाई 30,000 वर्ग मीटर जमीन

इंडोनेशिया के मध्य आचे क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुदरत का खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है, जहां जमीन का एक बड़ा ह‍िस्‍सा अचानक धरती में समा गया. जिससे अब तक 30,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र धरती में समा चुका है। बताया जा रहा है कि इस विशाल गड्ढे के कारण आसपास की सड़कें और बिजली की लाइनें खतरे में आ गई हैं। गड्ढा लगातार फैल रहा है, जिससे नजदीकी गांवों के निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो यह तबाही उनके घरों तक पहुंच सकती है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। हालांकि, जमीन के लगातार धंसने से लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *