
8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार ने आयोग में एक और डायरेक्टर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) के 2009 बैच के अधिकारी कृष्णा वीआर को विभागीय प्रतिनियुक्ति पर 8वें केंद्रीय वेतन आयोग में निदेशक बनाया गया है। यह नियुक्ति वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत की गई है। सरकार ने आयोग की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है, जहां कर्मचारी और पेंशनर्स वेतन, पेंशन और फिटमेंट फैक्टर से जुड़े सुझाव 16 मार्च 2026 तक भेज सकते हैं। वित्त राज्य मंत्री Pankaj Chaudhary ने संसद में बताया कि आयोग की अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी हुई थी और रिपोर्ट के लिए 18 महीने का समय तय है। सिफारिशें 2027 तक आ सकती हैं, जबकि एरियर 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है।

