पाकुड़: मध्य विद्यालय नवादा में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न

पाकुड़: मध्य विद्यालय नवादा में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न

सदर प्रखंड के नवादा के मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं नियमसंगत रही। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रोबिना बीबी को निर्विरोध चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव आसमाउल शेख द्वारा रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राहुल शेख, मोखलेसुर रहमान, मो. महफिजुर रहमान, मेसबहुल, इर्शाद अली और मुताबेर शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका सहित सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा रंग लगाकर खुशियां मनाई गईं। मौके पर पूर्व अध्यक्ष आसमाउल शेख ने कहा कि वे लगातार तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और समिति के नियमों के अनुसार इस बार चुनाव में भाग नहीं ले सकते थे। इसी कारण उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए रोबिना बीबी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित समिति से छात्रों के हित में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य विद्यालय का नियमित संचालन, छात्रों की उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करना होगा। साथ ही मध्याह्न भोजन योजना सहित सरकार की सभी शैक्षणिक योजनाओं का लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *