भाजपा ने लगाया जोर, कायस्थों का मिला साथ, जे डी यू भी आएं साथ

भाजपा ने लगाया जोर, कायस्थों का मिला साथ, जे डी यू भी आएं साथ

धनबाद: कायस्थ समाज ने भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को दिया सर्वसम्मति से समर्थन धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में आज कायस्थ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा सहित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं संगत पंगत समाज के सभी पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उधर जनता दल यूनाइटेड ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी ,संजीव कुमार अग्रवाल को समर्थन देने और उनके पक्ष में वोट देकर धनबाद के विकाश के लिए संजीव कुमार अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए लोगो से अनुरोध किया।

जदयू के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की। पिंटू सिंह ने बताया कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता के उपरांत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साथ ही जिला स्तर पर सांसद ढुल्लु महतो के साथ जदयू पदाधिकारियों की विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को समर्थन देने का फैसला किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ही जदयू का समर्थन रहेगा। प्रेसवार्ता में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में न केवल समर्थन बल्कि इस चुनाव में जिला, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर पे भी जदयू के जिला पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में लगेंगे। और क्रमांक संख्या 27 में हरि मिर्च छाप पे मतदान करने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गठबंधन की यह एकजुटता नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाएगी और धनबाद के विकास को नई गति मिलेगी। प्रेस वार्ता में जदयू प्रदेश नेता रामस्वरूप यादव, सुशील सिंह, उदय सिंह, राजू सिंह सहित अनेक वरिष्ठ जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता और अजीत मिश्रा के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *