
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के सामने आज बेहद अहम चुनौती है। अगर टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में नाकाम रहती है तो उसका सुपर 8 में पहुंचने का सपना टूट सकता है। पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में दोपहर 3 बजे अपना आखिरी ग्रुप चरण का मैच खेलना है। इस मुकाबले में जीत टीम के लिए अनिवार्य मानी जा रही है, क्योंकि हार की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब तक टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में आज का मैच टीम के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। दर्शकों की नजरें इस अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां पाकिस्तान को विश्व कप की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

