दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दिनभर हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा और कई इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव आया है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *