
पेटेरी ओर्पो दिल्ली पहुंच गए हैं। वह ‘इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026’ में भाग लेंगे, जहां वैश्विक निवेश, सतत विकास और नवाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान फिनलैंड और भारत के बीच व्यापार, हरित ऊर्जा, शिक्षा और टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत होने की संभावना है। पीएम ओर्पो की इस यात्रा को भारत-फिनलैंड संबंधों को नई मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है।

