डिजिटल बिहार की झलक, AI समिट में मिला राष्ट्रीय मंच

डिजिटल बिहार की झलक, AI समिट में मिला राष्ट्रीय मंच

दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान बिहार पवेलियन खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू सांसद संजय कुमार झा और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पवेलियन का दौरा किया। नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बिहार की पहल, स्टार्टअप्स और डिजिटल नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं और उद्यमियों से संवाद कर तकनीक के माध्यम से राज्य में रोजगार सृजन और सुशासन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मंत्रियों ने कहा कि एआई आधारित समाधान शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। बिहार को टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *