संस्कृति और तकनीक का संगम: ओडिशा का AI पैवेलियन नई दिल्ली में 

संस्कृति और तकनीक का संगम: ओडिशा का AI पैवेलियन नई दिल्ली में 

India AI Impact Summit 2026 में ओडिशा सरकार ने अपने AI पैवेलियन के माध्यम से राज्य के एआई विज़न और इनोवेशन को प्रदर्शित किया। पैवेलियन में कोणार्क व्हील को संस्कृति और टेक्नोलॉजी के संगम के रूप में दिखाया गया। इसमें 10 से ज्यादा स्टार्टअप्स और इकोसिस्टम एन्टिटीज ने अपने प्रोडक्ट्स और एआई एप्लीकेशन पेश किए। ओडिशा का पैवेलियन हॉल नंबर 5 के पहले फ्लोर पर लगाया गया है, और इसका थीम “From AI to Impact” रखा गया है। यहां गवर्नेंस, हेल्थकेयर, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, डिजास्टर मैनेजमेंट और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में एआई के रियल-वर्ल्ड अनुप्रयोग दिखाए गए। राज्य ने 17 टेक पार्क, चार सेमीकॉन यूनिट्स (6000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश), और मेड इन इंडिया चिप स्टार्टअप्स के माध्यम से एआई तक आम लोगों की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। पैवेलियन में स्टार्टअप्स, रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और टेक पार्टनर्स को विशेष जगह दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *