
सदर प्रखंड के ग्राम चांचकी निवासी उजाइर हुसैन के घर चोरी करने एक चोर घुसा जो आलमारी तोड़ने का प्रयास कर रहा था। आवाज सुनकर घर के लोग जग गए जिसे देखकर चोर छत से कूदकर भागने के प्रयास में पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम आलिम शेख, ग्राम बेलपोखर है। धराए गए व्यक्ति के पास से पुलिस ने हैमर, प्लायर और रेंच ज़ब्त किया है । उजाइर हुसैन के आवेदन के आधार पर आलिम शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह व्यक्ति पूर्व में भी जेल जा चुका है जिसे शमशेरगंज थाना क्षेत्र में भी चोरी के मामले में गिरफ्तारी हेतु कई बार छापेमारी की गई है ।

