
ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट 2025-26 में हज़ारीबाग से तीन शिक्षकों का हुवा चयन देश की राजधानी दिल्ली में होगी टूर्नामेंट रौशन एलान मरांडी का चयन बास्केटबॉल टीम में नीलम आस्तिक का चयन शतरंज में और रौशन प्रसाद का चयन क्रिकेट टीम में हुवा हैं हजारीबाग शिक्षक वर्ग के लिए गर्व का क्षण है । तीन शिक्षकों का चयन ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट 2025-26 में हुवा हैं। बास्केटबॉल के लिए झारखंड टीम में सहायक शिक्षक रौशन एलान मरांडी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंगों चुरचू का किया गया है। सहायक शिक्षक नीलम आस्तिक, केएन प्लस टू इचाक ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट शतरंज में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वही रौशन प्रसाद शारीरिक शिक्षा शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय विजैया बरही क्रिकेट टीम में शामिल होकर झारखंड का नाम रौशन करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता Central Civil Services Cultural and Sports Board, भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है। यह टूर्नामेंट 17 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक Delhi में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले Anand Vaas Basketball Center, Bal Bharati Public School परिसर में खेले जाएंगे। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में 29 जनवरी 2026 को ओपन ट्रायल आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में राज्य भर से सरकारी कर्मचारी खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई। इसी चयन प्रक्रिया में हजारीबाग से तीन शिक्षकों को झारखंड टीम के लिए चुना गया। तीनों शिक्षकों के चयन से संबंधित प्रभारी प्रधानयापक एवं सहकर्मियों और पूरे शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। जिला खेल कोषांग हज़ारीबाग का मानना है कि उनके अनुभव और समर्पण से झारखंड टीम को प्रतियोगिता में मजबूती मिलेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी,प्रवीण रंजन जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ,जिला खेल कोषांग नोडल मधुसूदन कुमार सिंह एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रकट की हैं एवं आशा व्यक्त की है कि झारखंड की टीम इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।

