पाकुड़: जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त

पाकुड़: जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त

जनमानस की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्या सुनी एवं समाधान करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार के दौरान जमीन, बिजली विभाग, सड़क, नाला के पानी से संबंधित शिकायत आये।जनता दरबार में सभी की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *