
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जनसंसद में गिग वर्कर्स के एक डेलिगेशन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गिग वर्कर्स ने बताया कि उनके पास न स्थिर आय है और न ही सामाजिक सुरक्षा। बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करते हुए उनका वर्क-लाइफ बैलेंस भी प्रभावित हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में गिग वर्कर्स के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम आय और समानता का अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय की है, और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

