गया जी में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 27 लाख का कच्चा माल जब्त

गया जी में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 27 लाख का कच्चा माल जब्त

बिहार के गया जी में नकली दवाओं की फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। Delhi Police की टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान करीब 27 लाख रुपये का कच्चा माल, तैयार दवाएं और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में ब्रांडेड दवाओं के नाम पर नकली दवाएं तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही थीं। प्राथमिक जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका जताई गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नकली दवाएं किन-किन राज्यों में भेजी जा रही थीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *