नई दिल्ली में शुरू हुआ AI Impact Summit 2026, PM मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली में शुरू हुआ AI Impact Summit 2026, PM मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन भारत मंडपम में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने समिट और एआई एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत जेन, सरवम एआई और कई स्टार्टअप्स के AI प्रोटोटाइप और पहल का अवलोकन किया। यह समिट विकासशील देशों में आयोजित पहला एआई इम्पैक्ट समिट है, जिसका फोकस जन, ग्रह और प्रगति के सिद्धांत पर आधारित है। हेल्थकेयर, एजूकेशन, चाइल्ड सेफ्टी और फार्मा जैसे क्षेत्रों में AI के उपयोग पर पैनल चर्चा हुई। इस समिट में 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधि, 3250 से ज्यादा स्पीकर्स और पैनल, 500 से अधिक सेशन और लगभग 2.5 लाख विजिटर्स शामिल होंगे। इसका उद्देश्य समावेशी विकास, सामाजिक प्रगति और सतत नवाचार को बढ़ावा देना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *