पाकुड़: चुनाव सामग्री व मतपत्रों के मिलान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

पाकुड़: चुनाव सामग्री व मतपत्रों के मिलान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग एवं निर्वाची पदाधिकारी कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतपत्रों एवं चुनाव सामग्री की प्राप्ति के बाद उनका सही तरीके से मिलान एवं सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। किसी भी स्तर पर लापरवाही से गंभीर त्रुटियाँ हो सकती हैं, इसलिए संबंधित पदाधिकारी प्रत्येक बंडल, पैकेट एवं अभिलेख का सावधानीपूर्वक मिलान करें। उन्होंने कहा कि कभी कभी बंडल बाहर से सही प्रतीत होता है, लेकिन उसके अंदर मतपत्रों के नाम, संख्या या श्रेणी में त्रुटि रह जाती है।इसलिए केवल बाहरी जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि अंदर की सामग्री का भी बारीकी से सत्यापन करना आवश्यक है। यदि किसी बंडल में मतपत्रों की संख्या या विवरण में अंतर पाया जाता है, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी क्रॉस चेकिंग अवश्य करें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में छोटी से छोटी त्रुटि भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *