हजारीबाग: उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य व उद्यान विभागों की समीक्षा की

हजारीबाग: उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य व उद्यान विभागों की समीक्षा की

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुधन विकास,रबी फसल,किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), डेयरी विकास, , कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, मत्स्य पालन में केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग, जोड़ा बैल वितरण योजना तथा किसान समृद्धि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा बकरा विकास योजना के लाभुकों के खाते खोलकर उन्हें शीघ्र लाभ दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही बॉयलर कुक्कुट योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। गव्य विभाग द्वारा पशुचिकित्सा सेवाओं एवं टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। कृषि विभाग से एग्री क्लीनिक की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आरकेवीवाई के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आत्मा योजना के तहत संचालित गतिविधियों में प्रगति लाने पर बल दिया गया। उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने केसीसी स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु एलडीएम को बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वीकृति दर बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बीटीएम को सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। भूमि संरक्षण एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। पशुपालन पदाधिकारी को “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना पर विशेष फोकस करने को कहा गया। साथ ही राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी, एलडीएम, एटीएम, बीटीएम सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *