
केरेडारी :—– सिकरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां गांव निवासी सौरभ कुमार पिता हरिनाथ भुइंया उम्र 21 वर्ष का शव पगार ओपी क्षेत्र अंतर्गत पचड़ा गांव के जमुनियाटांद स्थित एक कुआं से बरामद किया गया है। इस संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृत युवक सौरभ कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ पचड़ा गांव में मनोज दास के टेंट का काम करने 15 फरवरी को सुबह गया था। इसी बीच 15 फरवरी की देर शाम लभभग 8 से 9 बजे रात को हमारे बेटे के साथ काम करने गए बेटे के साथियों से जानकारी मिली कि मेरा बेटा का निधन हो गया है और उसका शव जमुनिया टांड़ के एक कुआं से निकला गया है। आनन फानन मे हम घटना स्थल पर पहुंच तो देखे कि मेरा बेटा का शव जमुनिया टांड़ स्थित कुआं के बगल में पड़ा है! इस दौरान पगार ओपी पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद थी। हम बेटे का शव देख कर काफी विचलित हो गए। इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वहीं इस घटना से मृत युवक की परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। घटना के संदर्भ में पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि घटना की सूचना मिली है परिजनों के आवेदन पर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की सूचना पर केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी मृतक के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद की बात कही और मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया।

